शादी के बाद रिया कपूर और करण को दोस्तों ने दी ''बेस्ट रिसेप्शन पार्टी'', रेड-व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग दिखीं Mrs.Boolani

8/26/2021 3:13:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने इसी महीने 14 अगस्त को बाॅयफ्रेंड करन बुलानी सगं शादी रचाई थी। कपल ने बेहद ही सिंपल अंदाज से अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में सात फेरे लिए थे। इस शादी में सिर्फ घर के लोग शामिल थे।

शादी के बाद कपल के दोस्तों ने उनके लिए एक पार्टी रखी। इस पार्टी की तस्वीरें अब रिया ने फैंस के साथ शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह पति करण संग केकेट काट रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरें अरेंटजमेंटट के दौरान की हैं।

पार्टी के लिए बहुत ही खूबसूरत डेकोरेशन किया गया था. बैलून पर मिस्टर और मिसेज भी लिखा था।

पार्टी में रिया ने रेड एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस पर बड़े-बड़े शब्दों में लव, अयान जैसे शब्द लिखे हुए हैं। इस दौरान रिया के पैरों पर आलता भी लगा हुआ नजर आ रहा हैं। इन तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा-सबसे बेस्ट रिसेप्शन।

 इससे पहले अनिल कपूर ने बेटी और दामाद के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में रिया कपूर और अनिल कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। रिया पापा अनिल के साथ खूब एंजॉय करती हुईं नजर आई थी। दोनों ने सोनम कपूर के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर डांस किया था। 

बता दें रिया कपूर और करण बलूनी पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे।

 

Content Writer

Smita Sharma