शादी के बाद पहला क्रिसमसः पति करण बुलानी संग कोजी हुईं रिया कपूर, कुर्सी पर बैठ इश्क लड़ाता दिखा कपल

12/26/2021 4:23:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने पति संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं बीते दिन रिया ने करण संग रोमांटिक अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

 

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ने क्रिसमस पर अपने घर को खूबसूरत अंदाज में डेकोरेट किया, जहां दोनों अपने पेट डॉगीस के साथ त्योहार सेलिब्रेट करते नजर आए।

 

इस दौरान रिया रेड आउटफिट में बेहद गॉर्जियस दिखीं। वहीं उनके पति करण बुलानी व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन पैंट में काफी हैंडस्म लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

इस मौके पर दोनों चेयर पर बैठ एक दूसरे संग इश्क फरमाते नजर आए। एक तस्वीर में कपल लिपलॉक भी करता दिख रहा है। रिया-करण की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

 

बता दें, रिया कपूर और करण बुलानी ने इसी साल 14 अगस्त को शादी रचाई थी। कपल की अचानक शादी की घोषणा से फैंस काफी हैरान हुए थे। हालांकि शादी के बाद कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

 


 

Content Writer

suman prajapati