पति करण बुलानी के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं सोनम की बहन रिया, शेयर किया सेलिब्रेशन वीडियो

10/8/2022 1:56:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन और  प्रोड्यूसर रिया कपूर के पति करण बूलानी 7 सितंबर को पूरे 49 साल के हो गए हैं। रिया ने पति का ये बर्थडे बेहद जोश और धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। इतना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पतिदेव के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी शेयर की है, जिसे फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।

 


रिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि करण केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं और उसके बाद वो जमकर डांस करते भी दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

वीडियो में पत्नी रिया के अलावा कुणाल रावल और अर्पिता मेहता भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट कर रिया ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे अच्छे दोस्त, डॉगी डैडी, लवर और मेरे पार्टनर। हर बीतते दिन के साथ आप और ज्यादा केयरिंग, काइंड और प्यारभरे होते जा रहे हैं। मैं आपसे और ज्यादा प्यार करने लगी हूं।'


बता दें, रिया कपूर पिछले साल अगस्त में बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधी थी। करण भी पेशे से एक प्रोड्यूसर हैं।


 

Content Writer

suman prajapati