SSR Case: लाखों कमाने वाली रिया के पास मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी, 1 साल में किए कई घोटाले

8/7/2020 2:31:25 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस  में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ चल रही हैं। रिया से बीते 2 घंटे से पूछताछ हो रही है। ईडी इस मामले में 'मनी ट्रेल' की जांच में जुटी है। वहीं अब ईडी सूत्रों से पता चला कि रिया की साल की कमाई पहले 10 लाख से 12 लाख और फिर 14 लाख तक पहुंच गई। ईडी सूत्रों ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) के हवाले से इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा ईडी को पता चला है कि काफी कम कमाई के बावजूद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी।

PunjabKesari

सुशांत का कैश, रिया की ऐश

रिया जहां एक साल में 14 लाख करती थी वहीं उन्होंने साल में 65 लाख रुपए खर्च किए।  काफी कम कमाई के बावजूद रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में दो प्रॉपर्टी खरीदी। रिया की एक प्रॉपर्टी मुंबई के खार (शिवालिक बिल्डर्स) में है जिसे उन्होंने 85 लाख रुपये में खरीदा था।

PunjabKesari

25 लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए गए थे और 60 लाख रुपये का हाउजिंग लोन लिया गया था। 550 स्क्वायर फुट का फ्लैट रिया के नाम पर बुक किया गया था। दूसरी प्रॉपर्टी रिया के घरवालों के नाम पर है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि रिया की इन दोनों प्रॉपर्टी का पैसा किसने चुकाया। कुछ गड़बड़ लगने पर ईडी ने इन दोनों प्रॉपर्टी के कागजात मांगे हैं। 

PunjabKesari


सुशांत की 2 कंपनियों की पड़ताल

इसी मामले में सुशांत की दो कंपनियों की पड़ताल की गई है। एक और कंपनी जो दिल्ली में है, उसकी छानबीन होना अभी बाकी है। कुछ दिनों पहले ईडी ने सुशांत सिंह के सीए से इस बारे में पूछताछ की थी लेकिन सीए के जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं है।

PunjabKesari

इसके अलावा सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी (HDFC) बैंक के दो खातों से रिया को पैसे ट्रांसफर हुए हैं। इतना ही नहीं सुशांत ने कार के लिए भी लोन लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News