''सुशांत के दोस्त को डेट करती है, महान बनने का कर रहीं हैं दिखावा'',रिया ने दागे अंकिता पर कई सवाल

8/28/2020 2:29:16 PM

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में  रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार रिया की अलोचना की जा रही है। हर कोई रिया को दोषी करार दे रहा है। इन लग रहे आरोपो के कारण एक्ट्रेस परेशान हो गई है। इस मामले पर रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने उपर लग रहे आरोपो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिया ने न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में लग रहे आरोपो को झूठा बताया है और उन सेलिब्रिटीज पर भी निशाना साधा है, जिन्होंने सुशांत मौत केस में उसकी भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

PunjabKesari
 रिया ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे पर अपना बयान दिया है। इसके साथ ही रिया ने अंकिता के उन आरोपों पर भी बात की है, जिसमें अंकिता ने कहा था कि सुशांत ने उससे कहा  कि वह रिया से अलग होना चाहता हैं, क्योंकि वह उन्हें परेशान कर रही हैं।अंकिता  के बारे में बात करते हुए रिया ने  आगे कहा- 'अंकिता को सुशांत की विधवा कहा जा रहा है, जबकि वह सुशांत के दोस्त को डेट कर रही हैं। अंकिता ने चार साल से सुशांत से बात नहीं की थी, फिर वह कैसे कह सकती हैं कि मैं सुशांत को परेशान कर रही थी। मैंने अंकिता की उनके बॉयफ्रेंड के साथ फोटो देखी थी, जिसमें सुशांत भी थे। वो सुशांत के फ्रेंड को डेट कर रही हैं और अब एक अच्छी महिला बनने का दिखावा कर रही हैं। जिस लड़की ने उन्हें अपना सब कुछ दिया, उनसे इतना प्यार किया गया उसे डायन और चुड़ैल बना दिया गया।

इसके साथ ही रिया ने सुशांत पर लगे MeToo पर भी बात की। रिया ने कहा- 'सुशांत पर बहुत ही प्लान्ड तरीके से मीटू लगाया गया था। क्योंकि, मीटू लगते ही संजना सांघी लंबे समय तक के लिए गायब हो गई थीं। सुशांत पूरी कोशिश कर रहे थे कि वह संजना से बात कर सकें, लेकिन वह गायब थीं। संजना सांघी को बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया। यही नहीं सुशांत की कई बातें जो वह किसी और को बताते थे, ब्लाइंड आर्टिकल्स में आ जाता था। सुशांत को खुद पर छपने वाले गलत आर्टिकल बहुत इफेक्ट करते थे। वह ये सब देखकर दुखी हो जाते थे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News