अफगानिस्तान में महिलाओं की भयावह स्थिति देख रिया चक्रवर्ती को हुई चिंता, बोलीं- पितृसत्ता तोड़ो...वो भी इंसान हैं

8/16/2021 4:07:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात बहुत भयावह हो गए हैं। वहां के लोग अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों को सरेआम गोलियों से भूना जा रहा है। महिलाएं भी तालिबानियों के अत्याचार का बुरी तरह शिकार हो रही है। वहां का ये मंजर देख लोगों की रूह कांप गई है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस भयावह स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अफगानिस्तानी महिलाओं के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है।

 

 

रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'जहां एक तरफ दुनिया में वेतन समता को लेकर लड़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है... वो खुद एक वेतन के समान बन गई हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों की हालत देखकर मेरा दिल टूट जाता है'।
रिया ने अपने पोस्ट में ग्लोबल लीडर्स को मानवीय संकट के दौरान एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़े होने की अपील भी की है।

 

PunjabKesari


उन्होंने आगे लिखा 'पितृसत्ता को तोड़ो... महिलाएं भी इंसान हैं'। 

 


रिया चक्रवर्ती के काम की बात करें तो वह जल्द ही रुमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस थ्रिलर ड्रामा में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। 'चेहरे' 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News