इस अंदाज में रिया ने सुशांत को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

1/22/2020 11:49:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत काफी लंबे समय से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सुशांत सिंह ने बीते दिन यानी 21 जनवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बॉयफ्रेंड के खास दिन पर रेहा ने अलग अंदाज में विश किया। जिसके चलते अब वो सुर्खियों का हिस्सा बनी हुईं हैं। 


एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अपने साथ वाली कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीरें शेयर कर रिया ने कैप्शन में लिखा, 'जो इंसानियत के लिए जाना जाता है, हैप्पी बर्थडे खूबसूरत 'सुपरमैसिव ब्लैक होल।'

एक्ट्रेस के इस अंदाज में विश करने के बाद उनके फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। वायरल तस्वीरों में दोनों का एक साथ रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।  


एक्ट्रेस के बर्थडे विश पर रिप्लाई करते हुए सुशांत सिंह ने लिखा, 'थैंक्यू माई रॉकस्टार।'


काम की बात करें तो सुशांत सिंह ने साल 2013 में फिल्म 'काइ पो चे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

फिल्म 'एम एस धोनी' में एक्टर को बेस्ट किरदार के लिए खूब सराहा गया। आखिरी बार एक्टर को फिल्म ड्राइव में को-स्टार जैकलीन के साथ देखा गया था। 


वहीं एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती मेरे डैड की मारूति, सोनाली केबल और हाल्फ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों के लिए बखूबी जानी जाती हैं।

Edited By

suman prajapati