सुशांत के सुसाइड के बाद पहली बार आया रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा का रिएक्शन, वॉट्सऐप प्रोफाइल में लगाई ए

7/14/2020 9:54:50 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थिति घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस दुखद घटना को आज यानी मंगलवार को पूरा एक महीना हो गया है।एक्टर के इस तरह से जाने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा था। सुशांत के निधन के बाद से ही एक्टर के चाहने वाले उन्हें अपने अंदाज में याद कर रहे हैं। बी-टाउन का हस्तियां भी एक्टर की याद में कुछ न कुछ शेयर करती रही हैं।

हालांकि एक्टर  के निधन के बाद से उकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती की तरफ से कोई ट्वीटया पोस्ट सामने नहीं आया था।  लेकिन अब एक्टर  के निधन के 1 महीने बाद पहली बार रेहा ने सुशांत की याद में कुछ शेयर किया।

दरअसल रेहा ने सुशांत और उनकी तस्वीर को अपनी whtsaap की प्रोफाइल पिक्चर बना लिया है। इस तस्वीर में जहां एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देख रही हैं। वहीं सुशांत मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। रेहा की ये प्रोफाइल पिक्चर सोशल साइट पर काफी वायरल ह रही हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रेहा चक्रवर्ती सोशल मीडिया से दूर हो गईं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आखिरी पोस्ट 14 जून को किया था। रेहा  और सुशांत ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया लेकिन दोनों की हॉलिडे पिक्चर्स और आउटिंग्स को देखकर उनके रिलेशनशिप के कयास लगाए जाते रहे।सुशांत के सुसाइड के बाद से ही रेहा यूजर्स के निशाने पर हैं।

 

इसके अलावा  सुशांत के निधन के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस से काफी देर तक पूछताछ की थी, जिसमें रेहा ने उनके और सुशांत के रिलेशनशिप, झगड़े और कई बातों के बारेमें बताया  था।

 
 

Smita Sharma