कोरोना ने छीना रिया चक्रवर्ती का रियल लाइफ हीरो, एक्ट्रेस बोलीं- घर पर रहें,कोविड अच्छा और बुरा नहीं देखता

5/8/2021 8:27:52 AM

मुंबई:  देश में डेडली कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक कई बाॅलीवुड स्टार्स और उनके अपने करोना से जंग हार गए हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के नाम भी शामिल हो गया है। रिया चक्रवर्ती के  रिटायर्ड कर्नल एस सुरेश कुमार का कोरोना महामारी से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रिया ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी। रिया ने इंस्टा पर अपने अंकल की तस्वीर शेयर कर बताया कि सुरेश का जन्म 10 नवंबर 1968 को हुआ था, जबकि 1 मई 2021 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अंकल की तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'एक जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन, एक सम्मानीय अधिकारी, एक प्यारे पिता और एक बेहतरीन इंसान। कोविड ने आपको हमसे छीन लिया, लेकिन आपकी लीगेसी हमेशा रहेगी...। सुरेश अंकल आप एक रियल लाइफ हीरो हैं। मैं आपको सलाम करती हूं सर।' 

कैप्शन के आखिर में लिखा रिया ने लिखा- 'मैं आप सभी से विनती करती हूं कि आप सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। कोविड अच्छा और बुरा नहीं देखता।' पोस्ट के साथ उन्होंने #letsuniteagainstcovid और #stayhomestaysafe हैशटैग्स का इस्तेमाल किया।'  बीते कई हफ्तों से  रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसकों के बीच महामारी से जुड़ी चीजें शेयर कर रही है।  वह लोगों की सहायता करने का भी प्रयास कर रही है। 

बता दें कि रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत केस में जमकर उछला था। ऐक्टर के साथ उनका कथित अफेयर भी था। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को जेल भी हुई थी। ऐक्ट्रेस ने केस में नाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया से दूरी ली थी। हालांकि, अब वो सोशल मीडिया पर वापसी कर रही हैं।

काम की बात करें रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी समेत कई स्टार्स हैं। इस फिल्म के पोस्टर और टीजर रिया की झलक नहीं देखने को मिली। हालांकि ट्रेलर में उनके छोटे के सा किरदार को दिखाया गया है। खबरें हैं कि सुशांत केस में नाम आऩे के बाद बाॅलीवुड इंडस्ट्री ने रिया से किरवारा कर लिया है, जिसके चलते एक्ट्रेस ने साउथ की ओर कदम बढ़ाएंग हैं।  
 

Content Writer

Smita Sharma