सुशांत सिंह मामले में रिया से लेकर डिनो मोरिया पर लगे संगीन आरोप, अब गिर सकती है इन पर CBI की गाज
8/5/2020 6:03:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्टर के चाहने वालों की लाख कोशिशों के बाद यह मामला सीबीआई के हाथों आ गया है। पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा तक इस मामले में कईयों शक और और आरोपों की गाज गिर चुकी है। वहीं कई लोग इस मामले में अपनी सफाई भी दे चुके हैं। अब सीबीआई इस केस को लेकर एक्शन में आई हुई है और जल्द ही कड़े एक्शन ले सकती है। तो आईए जानते हैं अब तक किन-किन के ऊपर इस मामले में आरोप लग चुके हैं।
रिया चक्रवर्ती
इस मामले से सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती का नाम उछाला गया। सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार पुलिस को मामला दर्ज करवाते हुए रिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि रिया ने उनके बेटे के सारे पैसे हड़प लिए और उसे सुसाइड के लिए भी उकसाया।
संदीप सिंह
सुशांत सिंह के निधन के बाद खुद को उनका करीबी दोस्त बताने संदीप सिंह काफी सुर्खियों में रहे। इस मामले में संदीप ने कई बार बयान भी दिया है। वहीं सुसांत के पिता और परिवार वालों का कहना था कि उनके परिवार से कोई भी सदस्य उन्हें नहीं जानता।
आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी इस मामले में शक के घेरे में आ चुके हैं। लेकिन उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि विपक्ष राजनीति के चलते उनका नाम उछालने में लगा हुआ है।
सूरज पंचोली
एक्टर सूरज पंचोली का नाम भी दिशा और सुशांत सुसाइड केस में जोड़ा जा चुका है। लेकिन सूरज ने भी इन सब आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ थी और कहा कि वो तो दिशा को जानते भी नहीं। मुझे जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा है।
डिनो मोरिया
वहीं एक्टर डिनो मोरिया का नाम भी इस मामले में जुड़ चुका है। बीजेपी नेता नारायण राणे ने दावा करते हुए कहा कि इन दिनों डिनो मोरिया के घर पर मंत्रियों का आना-जाना लगा रहता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 13 जून को डिनो मोरिया के घर पार्टी करने के बाद सभी सुशांत के घर पर गए थे। डिनो मोरिया ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है और न ही मेरे घर में कोई पार्टी हुई थी।
महेश भट्ट
फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्ट महेश भट्ट भी सुशांत सिंह मामले में बुरी तरह ट्रोल हो चुके हैं। रिया संग आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर महेश बुरी तरह लोगों के निशाने पर आए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पिस्टल के साथ युवक का फोटो हो रहा वायरल, पुलिस बोली- कर रहे जांच....अवैध हथियार हुआ तो होगी कार्रवाई
