महिला आयोग के अभियान में शामिल हुईं रिया चक्रवर्ती, कोरोना काल में यूं करेंगी प्रेग्नेंट महिलाओं की मदद

5/1/2021 9:29:28 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ एक दम बदल गई। ड्रग केस में रिया को जेल तक जाना पड़ा। लेकिन अब धीरे-धीरे रिया की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। सोशल मीडिया से लंबे समय से दूरी बनाने वाली रिया अब इंस्टा पर पोस्ट भी कर रही हैं। हालांकि उन्होंने ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने कमेंट्स सेक्शन बंदकर दिया।

वहीं कोरोना की दूसरी लहर में देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रिया ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। कुछ समय पहले ही उन्होंने लोगों को ऑक्सजीन बेड दिलाने की एक मुहिम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई भी मदद की जरूरत हो तो उन्हें बताए। इसी बीच अब रिया अब प्रेग्नेंट महिलाओं की मदद के लिए आगे आईं हैं। दरअसल, रिया ने इंस्टा स्टोरी पर राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान का प्रचार किया है।

यह अभियान गर्भवती महिलाओं से जुड़ा हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने गर्भवती महिलाओं की सहायता करते हुए अस्पतालों के नंबर की सूची सोशल मीडिया पर शेयर की है। कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग महिला गर्भवती महिलाओं की सहायता कर रहा है।

यह एक व्हाट्सएप नंबर है जो कि 24 घंटे कार्य कर रहा है। रिया चक्रवर्ती ने नंबर शेयर करते हुए लिखा- 'यह उन सभी गर्भवती महिलाओं के लिए जो जल्द मां बनने वाली है। इसका प्रचार करें।

काम की बात करें तो रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर समेत कई स्टार्स हैं। ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज रोक दी गई है। 

Content Writer

Smita Sharma