मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई रिया चक्रवर्ती, वीडियो देख भड़के लोग बोले- अब किसके पैसे पर जा रही है घूमने

4/16/2021 5:42:04 PM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी मुश्किल में आ गई थी। सुशांत केस के ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद रिया को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में एक्ट्रेस को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब एक्ट्रेस अपनी नॉर्मल लाइफ में वापिस आने की कोशिश कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर पहंची है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी रिया को कई बार स्पॉट किया गया है। वीडियो को देखकर लोग रिया को ट्रोल कर रहे हैं।


वीडियो में रिया लाइट ग्रीन कुर्ते और व्हाइट प्लाजो में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। ओपन हेयर्स और फेस शील्ड से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। हाथ में एक्ट्रेस ने रेड कलर का पर्स कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस फोटोग्राफर्स को देखकर पोज दे रही है। इस वीडियो पर लोग एक्ट्रेस को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक यूजर ने लिखा- वह बेल पर बाहर हैं, वह शहर छोड़कर कैसे जा सकती हैं।

एक यूजर ने लिखा- रिया को देखकर अपसेट हो जाते हैं और सुशांत को मिस करते हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा- अब किसके पैसे पर जा रही है मैडम। अब किस को मौत के घाट उतारेगी।


काम की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन,इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा अहम भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च किया गया था। फिल्म के पोस्टर में रिया का चेहरा नजर नहीं आया था लेकिन ट्रेलर में एक्ट्रेस की थोड़ी से झलक दिखाई गई थी।

Content Writer

Parminder Kaur