जिंदगी के दुखों को भूल बेजुबां जानवरों के साथ रिया चक्रवर्ती ने बिताया समय, कभी डाॅग्स को खाना खिलाती तो कभी चूमती दिखीं एक्ट्रेस

8/14/2021 3:11:36 PM

मुंबई: साल 2020 बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ का पिछला कुछ समय ठीक नहीं रहा है।एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रिया चक्रवर्ती पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा था। उस दौरान रिया पर कई तरह के आरोप लगे थे। इतना ही नहीं ड्रग केस में नाम आने के बाद रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को जेल तक की हवा खानी पड़ी थी।

इन सबके बाद रिया ने हर तरफ से दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया इन मुश्किलों से लड़ते हुए अपने जीवन में बदलाव ला रही हैं। वह बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर  खुद को वक्त दे रही हैं। वह बेजुबां जानवारों के समय बिता रही हैं।

हाल ही में रिया world for all animal care and adoption सेंटर पहुंची। जहां उन्होंने डाॅग्स संग समय बिताया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रिया कभी डाॅग्स को हाथों से खाना खिला रही हैं तो कभी उन्हें बाहों में लेकर प्यार से किस कर रही हैं।

इतना ही नहीं रिया ने इन बेजुबां जानवारों के लिए खाना भी डोनेट किया। इस दौरान का वीडियो रिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है। फैंस रिया के इस कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

इससे पहले रिया ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक साल बाद रिया ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। शेयर की तस्वीरों में रिया हाई थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी हैं।
 

 

Content Writer

Smita Sharma