सुशांत सिंह के बर्थडे पर कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का खास पोस्ट, दिवंगत एक्टर पर इस कदर लुटाया प्यार

1/21/2024 12:57:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके चाहने वाले अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। आज दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर फैंस और करीबी फिर उनकी यादों में खोए दिख रहे हैं। वहीं, सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी दिवंगत एक्टर याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

 

21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती भी उनकी यादों में खोई दिख रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की एक हंसते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है।


बता दें, साल 2020 में सुशांत सिंह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। हालांकि, जून 2020 में एक्टर के निधन के बाद उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हुई और रिया चक्रवर्ती काफी ट्रोल हुई थीं। एक्ट्रेस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे रिया की लाइफ नॉर्मल हो गई।

 

सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो एक्टर ने टीवी  शो 'पवित्र रिश्ता' के बाद फिल्म 'काय पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर इंडस्ट्री को 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', 'छिछोरे' और 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। लेकिन अफसोस आज एक्टर हमारे बीच नहीं हैं।

Content Writer

suman prajapati