Puppy Love: रिया चक्रवर्ती ने स्ट्रीट डॉग्स को खिलाया खाना,यूजर्स बोले-''लगता है अगला नंबर इन कुत्तों का है''

7/4/2021 10:30:31 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में रहीं। रिया पर सुशांत के फैंस ने कई तरह के आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद रिया की दुनिया अपने घर के सदस्यों तक ही सिमट कर रह गईं।

कई तरह की ट्रोलिंग का सामना करने के बाद रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी लेकिन अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे नाॅर्मल होने की कोशिश कर रही हैं। अपनी लाइफ को पटड़ी पर लाने के लिए वह सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। वह इंस्टा पर कई तरह की दमदार पोस्ट शेयर कर रही हैं।

इसी बीच रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रिया सड़क पर रहने वाले डॉग्स को खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं। जहां कुछ लोग रिया के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। 

 

एक यूजर ने रिया चक्रवर्ती के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-'पता नहीं,जानवरों से इतनी मोहब्बत करने वाला इंसान इंसानों से कैसे इतनी नफरत करता है।'

एक ने कमेंट करते हुए लिखा-'ये सब खाकर ये डॉग्स कहीं हाई न हो जाए।'  एक अन्य यूजर ने लिखा- '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।' वहीं उनकी जींस भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

लोगों ने उनके आउटफिट को लेकर भी कई कमेंट किए। एक ने लिखा-'भ‍िखार‍ियों जैसा पहन रखा है।' एक और यूजर ने लिखा-'बहन, यह पैंट इन्हीं कुत्तों ने फाड़ी है न?' देखें यूजर्स के कमेंट...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली हैं. इसमें क्रिस्टल डिसूजा, अमिताभ बच्चन और इमराम हाशमी हैं। फिल्म को अप्रैल के महीने में रिलीज होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया।

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma