रिया चक्रवर्ती को याद आए मुश्किल वक्त,बोलीं-''कठिन दिनों में भी जो कुछ भी हुआ...

7/6/2021 9:43:24 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रिया को सोशल मीडिया पर लोगों की खरी खोटी सुननी पड़ी। इतना ही नहीं उन्हें 1 महीने तक जेल तक की हवा खानी पड़ी। इसमें कोई दोराहे नहीं है कि सुशांत के निधन के बाद एक्ट्रेस ने लोगों के जितने ताने सुने हैं उतने अगर किसी ने सहे होते तो वो शख्स बिल्कुल टूट जाता लेकिन  रिया ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने बेहद ही संजीदा तरीके से खुद को संभाला।

लाइफ को पूरी तरह पटरी पर लाने की कोशिश कर रही रिया अब सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे एक्टिव हो रही हैं। वह आए दिन इंस्टा पर स्ट्रोंग मैसेज शेयर कर रही हैं।

हाल ही में रिया ने 'कठिन दिनों' को याद करते हुए उनसे बचने के बारे में बात की है। रिया ने लिखा-'आपके कठिन दिनों में भी जो कुछ हुआ है और नहीं हुआ है, आप यहां तक आ गए हैं और यह एक सुंदर और बहादुर बात है मेरे दोस्त।'  

 

 इससे पहले रिया  ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो कुछ स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाती नजर आई थीं। वीडियो में रिया चक्रवर्ती ढेर सारे कुत्तों के साथ दिखाई दी थीं और कुत्तों को खाना खिला रही थीं। वीडियो में रिया व्हाइट एंड ब्लू ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही थीं। कुत्तों को खाना खिलाते हुए रिया चक्रवर्ती हंसती हुई भी नजर आई थीं। वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा था- 'पपी लव'। जहां कुछ लोगों ने रिया की इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया था। वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें को रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव, क्रिस्टल डिसूजा लीड रोल में हैं। फिल्म अप्रैल में रिलीज होने जा रही थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया। वहीं खबरें हैं कि रिया महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा सकती हैं। 

Content Writer

Smita Sharma