सुशांत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है

5/28/2021 9:55:23 AM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती काफी मुश्किल में आ गई थी। रिया का नाम ड्रग्स मामले में आने के बाद एनसीबी ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया। सुशांत फैंस ने भी रिया को खूब ट्रोल किया। हालांकि, रिया को जमानत मिल चुकी है। इस सब के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक्टिव होना भी कम कर दिया है। रिया धीरे-धीरे इस सब से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है। हाल ही में रिया ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।


सुशांत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। इससे पहले एक्ट्रेस ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। रिया ने लिखा- 'बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है। आपको बस भरोसा करना होगा। वहां रुकना पडेगा। लव रिया।' रिया का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। 


काम की बात करें तो रिया बहुत जल्द फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में रिया के साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी नजर आएंगे। कोरोना के कारण फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। 

Content Writer

Parminder Kaur