बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर की शादी में मुस्कुराती शर्माती दिखीं रिया चक्रवर्ती, तस्वीरें देख यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

2/20/2022 4:54:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर इन दिनों खासी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने हैप्पी मूमेंट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रिया ने अपनी खूबसूरत लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की। उनकी ये तस्वीरें बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर की वेडिंग से हैं, जहां उन्होंने अपने लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं। अब रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती अपने चेहरे पर हाथ रख शर्माती हुई खूब हंस रही हैं। क्रीम कलर के लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग नेकलेस और लो बन से अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।इन तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में  लिखा- 'Sunshine and smiles.' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई अन्य तस्वीरों में रिया सेम लुक में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

 

PunjabKesari


फैंस एक्ट्रेस की इन फोटोज पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई रिया को ट्रोल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

बता दें, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरे दो साल बाद अपने काम पर वापसी कर ली है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी थी, जिसमें वो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आईं थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sanjeev Sharma


Recommended News

Related News