''हम कल युग में रह रहे हैं, हमें एक साथ आने की जरूरत है'' रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान

8/18/2021 12:18:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट को खूब पढ़ा जाता है। अब हाल ही में रिया का एक लेटेस्ट पोस्ट भी खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हम कलयुग में जी रहे हैं। रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


रिया ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है-"हम कल युग में रहते हैं, यह वह समय है जब मानवता को चुनौती दी जाएगी और मानवीय मूल्यों को ढहने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। हमें एक साथ आने की जरूरत है, अपने दिलों में प्यार और करुणा खोजने और उन मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की जरूरत है जो हमें बच्चों के रूप में सिखाए गए थे। इन काले समय में जीने का यही एकमात्र तरीका है। इसलिए अपने परिवार और प्रियजनों को कसकर पकड़ें..क्योंकि प्यार वास्तव में सभी पर विजय प्राप्त करता है। ”


इससे पहले भी रिया ने अफगानिस्तान की महिलाओं का सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था- “जबकि दुनिया भर में महिलाएं वेतन समानता के लिए लड़ती हैं, अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है - वे वेतन बन गई हैं। अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों की हालत देखकर दिल टूट गया है। वैश्विक नेताओं से इसके लिए खड़े होने का आग्रह करें! #स्मैशदपेट्रिआची। महिलाएं भी इंसान हैं।"

 


काम की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द मल्टीस्टारर फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। इसमें एक्टर अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ये फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  

Content Writer

suman prajapati