SSR की मौत के बाद रिया का पहला इंटरव्यू:एक्ट्रेस का दावा-'सुशांत मेरे सपने में आया और कहा जाकर दुनिय

8/28/2020 8:42:01 AM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस मेंएक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आरोपों में घिरती चली जा रही हैं। सीबीआई, ईडी जांच में रिया को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिया को अरेस्ट करने तक की मांग की जा रही हैं। इन सब खुलासों के बीच रिया अपने आपको बचाने के लिए कई तरह के तरीके अपना रही हैं। हाल ही में रिया ने दो न्यूज चैनल पर इंटरव्यू देकर खुद पर लगे आरोपों को बेनुयाद बताया।

इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान सुशांत के परिवार पर ही सारे इल्जाम लगा दिए। आजतक से बातचीत में रिया ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि उन्होंने मीडिया के सामने आकर इंटरव्यू क्यों दिया। रिया ने कहा कि उन्होंने सुशांत के कहने पर ऐसा किया। रिया कहती हैं-'सुशांत मेरे सपने में आए थे और कहा था कि ऐसा करो। सुशांत बीते कुछ समय से कई लोगों के सपने में आ रहे हैं, जो उन्हें जानते भी नहीं थे।' 

सुशांत संग रिलेशनशिप पर बोलीं रिया

सुशांत सिंह राजपूत संग अपने रिश्ते पर बात करते हुए रिया ने कहा-'हमारे बीच अकसर मजाक होता था छोटे सुशांत को लेकर। मैं हमेशा कहती थी कि मुझे छोटा सुशांत चाहिए। बिल्कुल सुशांत की तरह।'

घर छोड़कर जाने के सवाल पर रिया का जवाब

8 जून को रिया सुशांत का घर छोड़कर अपने घर चली गई थीं। सुशांत का घर छोड़ने के सवाल पर रिया ने कहा-'मुझे भी एंजाइटी अटैक हो रहे थे। मेरी हालत को देखते हुए सुशांत ने कहा कि तुम घर जाओ और ठीक होकर आना ताकि मेरी मदद कर सको। फिर आखिर 8 जून को उसने मेरी हालत को देखते हुए कहा कि अब तुम घर जाओ ही।' बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के फ्लैंट में मृत पाए गए थे। 
 

Smita Sharma