रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती ने किया खुलासा, हॉन्टेड था सुशांत सिंह राजपूत का पहले वाला घर

6/20/2020 1:25:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। सुशांत के सुसाइड के पीछे का कारण जानने के लिए उनके हर करीबी शख्स का बयान लिया गया है। वहीं उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती से भी पुलिस ने 11 घंटे तक पुछताश की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 


पुछताश के दौरान रेहा चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह का बांद्रा में पहले वाला घर काफी हॉन्टेड था। उनके पहले घर में मुझे कई बार अहसास हुआ था और सुशांत भी शायद इसलिए थोड़ा परेशान रहते थे। 


बता दें, सुशांत सिंह बांद्रा में पहले कैपरी हाइट्स में रहते थे। एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से अलग होने के बाद एक्टर उस अपार्टमेंट में चले गए थे। वो अपने इस घर को बहुत अच्छे सजा कर रखते थे और वहां उन्होंने पार्टी भी रखी थी। एक बार ऐसा भी सामने आया था कि सोसाइटी के लोग सुशांत के घर देर रात पार्टी से परेशान थे, इसलिए सोसाइटी के लोगों ने बिल्डिंग के सचिव से उनकी शिकायत भी की थी।


सोसाइटी के लोगों की बार-बार शिकायतों से तंग आकर सुशांत ने वहां से बाहर जाने का फैसला लिया था।उसके बाद उन्होंने मोंट ब्लांक में एक बड़ा डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिया, जिसमें तीन बेडरूम और एक बड़ा हॉल था। वह इसके लिए हर महीने साढ़े चार लाख रुपए किराया देते थे। 

 
 
 

Edited By

suman prajapati