सुशांत सिंह के बर्थडे पर कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को आई याद, दिवंगत एक्टर संग बिताए पलों की शेयर की तस्वीरें

1/21/2023 1:57:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आज (21 जनवरी) बर्थ एनिवर्सरी है। अगर आज एक्टर हमारे बीच होते तो वह अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करते। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस और करीबी उन्हें याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत की मौत के बाद विवादों में रही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें खास पोस्ट के जरिए विश किया है। रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari


रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर शेयर की हैं। पहली में वह सुशांत के साथ कॉफी कप से झांकते हुए पोज दे रही हैं, जबकि दूसरी में एक्टर के साथ सेल्फी ले रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर रिया ने पल्स 1 लिखकर रेड हार्ट इमोजी भी लगाई है।

PunjabKesari


रिया के इस पोस्ट को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अब तक 32 हज़ार से ज्याद लाइक मिल चुके हैं।

PunjabKesari


बता दें, रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खूब विवादों में रही थीं। सुशांत के सुसाइड केस के बीच वह ड्रग्स मामले के लेकर बुरी फंसी थी और एक महीने तक उन्हें भायखला जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। लोगों ने भी रिया को जमकर ट्रोल किया था। हालांकि, एक्ट्रेस जेल से बाहर आने के बाद मजबूती से इस बुरे फेज से उभरी थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News