सुशांत सिंह राजपूत केस: 1 महीने बाद भायखला जेल से रिहा हुईं रिया चक्रवर्ती

10/7/2020 5:54:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ड्रग्स मामले की आरोपी रिया चक्रवर्ती को एक महीने बाद बड़ी राहत मिली है।। बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को जमानत दे दी है। 30 दिनों बाद एक्ट्रेस की रिहाई से उनके फैंस और कुछ बॉलीवुड स्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। रिया भी आज काफी दिनों बाद जेल की चारदिवारी से बाहर निकली है और अपने घर में राहत की सांस लेंगी। 


सामने आई जानकारी के मुताबिक रिया चक्रवर्ती एक महीने बाद जेल से रिहा हो चुकी हैं और एएनआई ने ये वीडियो शेयर किया है। ये भी बता दें कि अभी तक रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को जमानत नहीं मिली है।
 PunjabKesari


बता दें रिया चक्रवर्ती सुशांत केस की मुख्य आरोपी मानी जा रही थी। सुशांत के परिवार और फैंस ने आरोप लगाया था कि रिया के उकसाने पर एक्टर ने सुसाइड किया है। जिसके बाद राजपूत परिवार ने रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई था। इस मामले में एक्ट्रेस से पूछताछ के दौरान केस में एक नया ही मोड आया और रिया सुशांत केस से बचती हुई ड्रग्स मामले में फंस गई। जिसके बाद एनसीबी की टीम ने एक्ट्रेस से तीन दिन तक लंबी पूछताछ की थी और 8 सितंबर को अपनी हिरासत में ले लिया था। वहीं आज 7 अक्टूबर यानी पूरे महीने बाद रिया को बाहर की दुनिया के दर्शन हुए हैं और अपने घर का बिस्तर नसीब हुआ है।

  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News