CBI जांच की खबर के बाद वापस अपने फ्लैट पहुंची रिया चक्रवर्ती ! ED ने एक्ट्रेस को भेजा समन

8/6/2020 1:12:36 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में लगातार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुसीबत बढ़ती ही जा रही है। रिया के खिलाफ सुशांत के पिता के.के सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। फआईआर दर्ज होने के बाद रिया ने सुप्रीम कोर्ट में बिहार में दर्ज किए गए केस को मुंबई में ट्रासंफर करने की अपील की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को खारिज कर दिया है।

इसके साथ ही सुशांतकेस में बिहार सरकार ने  केंद्र को  सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। अब केंद्र ने बिहार सरकार की ये सिफारिश मंजूर कर ली है।वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद खबर आई थी रिया  अपने घर से फरार है और आए दिन एक्ट्रेस अपने ठिकाने बदल रही थी। लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो रिया अपने मुंबई वाले फ्लैट में वापस लौट आई हैं। बताया जा रहा है कि रिया कुछ दिनों से किसी गुप्त जगह पर रह रही थीं। अब वे अपने अपार्टमेंट लौट आई हैं। 

ईडी ने रिया को भेजा समन

सुशांत मामले में ईडी ने लिव-इन पार्टनर रही रिया चक्रवर्ती को समन जारी किया है। समन में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार, 7 अगस्त को सुबह 11 बजे एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बताया कि रिया से पूछताछ की जाएगी और उनके बयान को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। यह पूछताछ उस धनशोधन मामले से जुड़ी है, जो पिछले हफ्ते ईडी ने बिहार पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया था, जिसमें राजपूत के पिता ने चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 

बता दें कि रिया पर सुशांत के पिता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, उन्हें घर में बंधक बनाने और 15 करोड़ रूपयों को एक्टर के अकाउंट से निकालने का आरोप लगाया है। 

Smita Sharma