बाॅयफ्रेंड सुशांत संग फ्रूट खरीदने निकलीं रिया चक्रवर्ती, मीडिया को पोज देने से बचता दिखा कपल

12/7/2019 10:15:08 AM

मुंबई: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिया एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही हैं। बीते दिनों ही ये कपल यूरोप में वेकेशन एंजाॅय कर लौटा है।

वहीं एक बार फिर कपल को मुंबई के बांद्रा में खास अंदाज में स्पॉट किया गया। इस दौरान रिया ठेले से फ्रूट खरीदती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो रिया ब्लैक कलर की शाॅर्ट ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं।

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं सुशांत व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिख रहे हैं।

इस दौरान कपल मीडिया को एक-साथ पोज देने से बचता दिखाई दिया। रिया और सुशांत की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि  पिछले काफी समय से सुशांत और रियाकी लगातार बढ़ती नजदीकियों को लेकर खबरों आ रही हैं। अक्सर ही दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया को आखिरी बार फिल्म जलेबी में देखा गया था। इसके अलावा रिया जल्द ही इमरान हाशमी के साथ फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। वहीं सुशांत की बात करें तो उन्हें फिल्म केदारनाथ में देखा गया था। सुशांत के आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Smita Sharma