रेहा चक्रवर्ती संग शादी के बंधन में बंधने वाले थे सुशांत, ब्रोकर का खुलासा-नया घर ढूंढ रहा था कपल

6/16/2020 5:28:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार को उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत इस तरह जाने से हर कोई सदमे में हैं।सोमवार शाम 4 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं एक्टर की मौत के बाद आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब खबर है कि सुशांत जल्द ही रेहा चक्रवर्ती के साथ शादी करने वाले थे। इतना ही नहीं दोनों मुंबई में अपना नया घर भी तलाश कर रहे थे।

दरअसल, मुंबई के ब्रोकर सनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि दावा किया है कि सुशांत और रेहा एक साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। इसके साथ ही सनी ने यह भी बताया कि दोनों शादी करने वाले थे। सनी ने एक इंटरव्यू में न सब बातों का खुलासा किया। सनी ने आगे बताया कि रेहा उनकी पुरानी क्लाइंट हैं। सनी ने कहा- 'रेहा ने मुझे कहा था कि उन्हें नया फ्लैट खरीदना है जहां वह सुशांत के साथ रहेंगी। दोनों शादी करने वाले थे।' 

कभी नहीं स्वीकार रिश्ता 

पिछले कुछ समय से एक्टर का नाम रेहा चक्रवर्ती के साथ जुड़ रहा था। लेकिन रेहा ने सुशांत के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कहा था- 'न तो मैंने और न ही सुंशात सिंह राजपूत ने रिलेशनशिप की बातों को कभी स्वीकार किया है, इसलिए ये सारी खबरें सच नहीं हैं। मैं और सुशांत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें पिछले 8 सालों से जानती हूं।' 

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले रिया उनके साथ रह रही थीं और शनिवार रात भी वह उनके साथ ही थीं, लेकिन सुशांत ने उन्हें उनके घर जाने के लिए कहा था। वहीं सुसाइड से एक दिन पहले सुशांत ने रेहा  को काॅल भी लगाई थी। हालांकि रेहा ने काॅल रिसीव नहीं किया था। वहीं पुलिस रेहा से इस सिलसिले में पूछताछ कर सकती है।


 

Smita Sharma