सज धज कर बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर की शादी अटैंड करने पहुंची रिया चक्रवर्ती, ऑफ व्हाइट लहंगे में गॉर्जियस दिखीं एक्ट्रेस

2/19/2022 1:28:13 PM

मुंबई. बॉलीवुड के गलियारों में इस वक्त एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर की शादी की खबरों का बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल खंडाला फार्महाउस में शादी रचाएगा। इसी बीच दोनों की शादी में मेहमान भी सजधज कर पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं शिबानी की बेस्ट फ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी अपनी फैमिली के साथ पूरे ठाठ-बाठ के साथ पहुंची हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो रिया चक्रवर्ती इस दौरान ऑफ व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक को ओपन हेयर्स और लहंगे से मैचिंग ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में रिया का अंदाज देखते ही बन रहा है। वो मीडिया के सामने जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari


बता दें, इससे पहले रिया चक्रवर्ती फरहान और शिबानी की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल हुई थीं, जहां वो येलो लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। 

PunjabKesari

 

मालूम हो, रिया चक्रवर्ती और शिबानी दांडेकर दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। जब रिया सुशांत सिंह राजपूत केस के बीच ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई थीं, तो शिबानी ने खुलकर अपनी दोस्त का खुलकर समर्थन किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News