ब्लैक लेदर ड्रेस में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड का बोल्ड लुक, सोफे पर लेट रिया चक्रवर्ती ने दिए कातिलाना पोज

9/30/2022 1:49:36 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने काफी उतार चढ़ाव देखे।  सुशांत के निधन के बाद लोगों ने उन्हें एक्टर की मौत जिम्मेदार बताया। यहां तक कि ड्रग्स मामले में रिया को जेल की हवा तक खानी लड़ी। हालांकि रिया इन सब चीजों से घबराई नहीं और उनका डटकर मुकाबला करती हैं। समय लगा लेकिन धीरे-धीरे रिया की लाइफ पटरी पर लौट आई है।

अब रिया चक्रवर्ती आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं।रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई इवेंट्स में भी नजर आती हैं। हाल ही में रिया ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।

लुक की बात करें तो रिया ने ब्लैक लेदर आउटफिट में नजर आई थीं। थाई हाई स्लिट ड्रेस में रिया बेहद हॉट लग रही थीं। रिया की ये गाउन स्ट्रैपी है जिसे उन्होंने ब्रालेस होकर पहना है जो कि तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।

अपने लुक को रिया ने हाई पोनीटेल बना कर कंप्लीट किया। इसके साथ ही सिल्वर कलर की हाई हील्स को कैरी किया था।  कैमरे के सामने किलर पोज देती हुई नजर आ रही थीं।  रिया की ये  तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर भी अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। वह अपने हर लुक से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाती हैं।

 वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया आखिरी बार 2021 में आए फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे।

 

Content Writer

Smita Sharma