ट्रैक पर लौटी लाइफ: वेडिंग नाइट पर छाया रिया चक्रवर्ती का ट्रेडिशनल लुक,सुशांत के निधन के बाद पहली बार देर रात हुईं स्पाॅट

11/22/2021 12:58:00 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ में काफी उतार चढ़ाव आए। सुशांत के निधन के बाद लोगों ने उन्हें एक्टर की मौत जिम्मेदार बताया। यहां तक कि ड्रग्स मामले में रिया को जेल की हवा तक खानी लड़ी। रिया ने जिस तरह से डटकर मुश्किलों का सामना किया है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी जगह कोई और होता तो वह कुछ भी कदम उठा सकता था।

खैर अब रिया अपनी लाइफ धीरे-धीरे ट्रैक पर लौट रही है। एक्ट्रेस को पहली बार सुशांत सिह राजपू के निधन के बाद पहली बार देर रात पार्टी करनी निकली तो उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया। दरअसल,रिया अनुष्का रंजन और आदित्य सील की वेडिंग अटेड करने पहुंची थी। इस दौरान रिया का ट्रेडिशन लुक देखने को मिला। येलो कलर के लहंगे में रिया बला की खूबसूरत लग रही है।

रिया ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक बल्श और रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने झुमके पहन रखे थे। ओपन हेयर रिया के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रिया मीडिया के सामने खुद के चेहरे को बालों से कवर करती दिख रही हैं।

रिया की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं 

इससे पहले रिया अनुष्का की संगीत सेरेमनी में पहुंची थी। इस दौरान रिया चक्रवर्ती के लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं। रिया इस दौरान गोल्डन लहंगे और बैकलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रिया ने अपने लुक को लाइट मेकअप और हल्की ज्लैवरी के साथ टीम अप किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आईं थीं। इसमें  क्रिस्टल डिसूजा, अमिताभ बच्चन और इमराम हाशमी थे। 

 

Content Writer

Smita Sharma