SIIMA Awards में रिया चक्रवर्ती ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ग्रीन शेड साड़ी में गजब की खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

9/11/2022 4:51:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के बाद ड्रग्स केस में नाम आने के बाद दो साल तक लोगों के जमकर निशाने पर रहीं। उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की खूब नफरत फेस करनी पड़ी। हालांकि, वक्त के साथ रिया चक्रवर्ती ने खुद को संभाला और धीरे-धीरे नॉर्मल हो गईं। अब वह अपने काम पर भी फोक्स कर रही हैं और पब्लिक प्लेस, पार्टीज में भी स्पॉट होती नजर आती हैं। इसी बीच बीते शनिवार रिया को बेंगलुरु में South Indian International Movie Awards (SIIMA) में स्पॉट किया गया, जहां वह साड़ी लुक में खूब जलवा बिखेरती नजर आईं। किनारे पर कढ़ाईदार लाइट ग्रीन साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

 

 

Content Writer

suman prajapati