सुशांत केस में AIIMS पेनल ने हत्या की थ्योरी को किया खारिज तो बोले रिया के वकील ''सच को बदला नहीं जा सकता''

10/3/2020 5:15:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले में हाल ही में एम्स पैनल ने एक्टर की हत्या वाली थ्योरी को खारिज कर दिया है। डॉक्टर्स ने बताया है कि सुशांत की मौत कोई साजिश नहीं थी, उनकी हत्या नहीं हुई है। यानि यही कहा गया है कि सुशांत ने आत्महत्या ही की है। इस रिपोर्ट के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। 

PunjabKesari


सतीश मानशिंदे ने इस रिपोर्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि किसी भी हालत में सच को बदला नहीं जा सकता। सतीश ने कहा कि उन्होंने सुशांत केस में एम्स टीम के डॉक्टर्स का स्टेटमेंट देखा है। आधिकारिक कागजात केवल एम्स और सीबीआई के पास हैं। इन्हें जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में दिया जाएगा। हमें सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। 

PunjabKesari


वकील ने आगे कहा कि हमने हमेशा रिया की ओर से यही कहा है कि सच को किसी भी कीमत पर नहीं बदला जा सकता। हम सच के साथ हैं। सत्यमेव जयते।'

PunjabKesari


रिया के वकील के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का भी इस पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा 'जब तक हमारे पास आधिकारिक जानकारी नहीं आती तो उसके बारे में बयान देना ठीक नहीं है। जैसे ही हमे जानकारी मिलेगी तुरंत ही हम बयान देंगे। लेकिन हम इस मामले में यही चाहते है कि सीबीआई को जो भी जांच की जिम्मेदारी दी गई है, वो अपनी रिपोर्ट जल्द लोगों के सामने पेश करे। ताकि लोगों को पता चल सके को सुशांत ने आत्महत्या की है या उसका मर्डर हुआ है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News