सुशांत केस में खुद को बचाने के लिए रेहा ने हायर किया देश का सबसे महंगा वकील,लड़ चुके हैं सलमान-संजय का केस

7/29/2020 3:37:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने हाल ही में बेटे के सुसाइड मामले में एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती, उनके परिवार वालों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। FIR  दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  बिहार पुलिस की चार सदस्यीय टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची,जहां वो सबूत जुटाने में लगी हुई है।

बिहार पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रेहा का एक फ्लैट जहां का पता उनके पास है, वहां पहुंची थी, लेकिन एक्ट्रेस नहीं मिली। पुलिस एक्ट्रेस के दूसरे ठिकाने की जानकारी जुटा रही है। वहीं लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक रेहा ने खुद को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े लॉयर सतीश मानेशिंदे को हायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मानेशिंदे ने अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को ही पेपर्स साइन कर दिए थे क्योंकि जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस को रेहा के घर के बाहर देखा गया था। 

कौन है मानेशिंदे 

दिल्ली बेस्ड लॉयर दिल्ली बेस्ड लॉयर मानेशिंदे बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान और संजय दत्त का केस हैंडल कर चुके हैं।

वह सलमान खान के 1998 के ब्लैकबक और संजय दत्त के 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस के वकील रहे हैं। 

बता दें कि सुशांत के परिवार वालों ने शक जताया है कि रेहा चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया।

Smita Sharma