शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से रिया चक्रवर्ती का खास कनेक्शन, एक बार फिर एक्ट्रेस के झूठ से उठा पर्दा

8/21/2020 1:12:14 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों के साथ-साथ रिया चक्रवर्ती की भी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में जहां रिया और फिल्मेकर महेश भट्ट की चैट सामने आई। इसी बीच एक बार फिर रिया के और एक और झूठ से पर्दा उठ गया। दरअसल, सुशांत के निधन के बाद से ही इस केस में आदित्य ठाकरे का नाम जुड़ने लगा।

इसमें दावा किया जाने लगा कि रिया और आदित्य ठाकरे का इस केस से खास कनेक्शन है। लेकिन एक्ट्रेस के वकील ने सतीश मानेशिंदे ने कहा रिया का आदित्य से कोई लिंपअप नहीं है। वह आदित्य ठाकरे से कभी मिली नहीं उन्होंने सिर्फ उनका नाम सुना है कि वो शिवसेना के लीडर है।

वहीं रिया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए बताया जा रहा है कि रिया आदित्य ठाकरे को फाॅलो कर रही हैं। अब यहां सोचने वाली बात ये भी हैं कि रिया सिर्फ एक ही पाॅलिटिकल पर्सन को ही क्यों फाॅलो कर रही हैं।  ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इस पोस्ट को देख एक बार फिर रिया और आदित्य ठाकरे लोगों के निशाने पर आ गए हैं। 

बता कि सुशांत केस की जांच के लिए सीबीआई टीम मुंबई पहुंच गई है। सीबीआई की 16 सदस्यों की आज से मामले की जांच शुरू करेगी। ईडी के बाद रिया पर सीबीआई का भी शिकंजा कस सकता है। सीबीआई की टीम सबसे पहले शुक्रवार को मुंबई पुलिस के अफसरों से मिलेगी और सभी केस से जुड़े सभी दस्तावेजों का हैंडओवर लेगी। इसके बाद आगे की जांच शुरु होगी। 
 

Smita Sharma