रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री! सुशांत सिंह के बाद इस बिजनेसमैन संग जुड़ा नाम

8/30/2023 10:36:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। कई सालों तक उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था, लेकिन उनके निधन के बाद वह खूब विवादों में आईं। उन्हें कड़ी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ सालों वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में नॉर्मल हो गईं। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने नए अफेयर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। 


एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया Zerodha के फाउंडर निखिल कामथ के रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक एक्ट्रेस और निखिल की तरफ से कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है।

 

निखिल से पहले रिया चक्रवर्ती का नाम सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह से जुड़ा था। रिया, बंटी की क्लाइंट थीं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के दौरान बंटी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस वक्त बंटी ने रिया को फुल सपोर्ट किया था। कहा जाता है कि उसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, रिया ने बंटी संग अपने रिलेशन को कभी नहीं कबूला।


वहीं, निखिल कामथ को लेकर कहा जा रहा है कि वह रिया से पहले मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। मानुषी से अलग होने के बाद अब वह रिया के प्यार में पड़ गए हैं।


काम की बात करें तो रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो 'रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। वह 'जलेबी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'मेरे डैड की मारुती' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Content Writer

suman prajapati