रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ दर्ज कराई FIR, डॉक्‍टर से फर्जी पर्ची बनवाने का है आरोप

9/7/2020 4:48:15 PM

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में कई आरोपों का सामना कर रही रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहन प्रियंका सिंह और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।बता दें रिया ने सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल दस्तावेज के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। 

PunjabKesari


रिया ने अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ तरुण कुमार को पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस गैरकानूनी पर्चे के बाद सुशांत की पांच दिनों में मौत हो गई । 

PunjabKesari
इतना ही नहीं रिया ने आगे कहा कि ये जरूरी है कि प्रियंका सिंह, डॉ. तरुण कुमार अन्य के कार्यों की जांच की जाए और साथ ही यह निर्धारित किया जाए कि वे इस तरह के फर्जी और गैरकानूनी पर्चे कैसे प्रदान कर सकते हैं। रिया ने मुंबई पुलिस दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि एक फर्जी मेडिकल पर्चे में सुशांत सिंह को दिल्ली के अस्पताल में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट के मरीज के रूप में दिखायागया था, जबकि वह 8 जून को मुंबई में था।

PunjabKesariबता दें कि सुशांत सिंह के निधन के बाद उनका परिवार रिया पर तरह-तरह का आरोप लगा चुका है। सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं पुलिस ईडी और सीबीआई के बाद एनसीबी की टीम रिया से लगातार जांच कर रही हैं। अब देखना ये होगा इन सब आरोपों के बीच सुशांत को कब न्याय मिल पाता है और उनके असली दोषी का सच कब सामने आता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News