बन ठन कर कैफे के बाहर स्पाॅट हुईं रिया चक्रवर्ती, सुशांत केस बाद पहली बार दिखा एक्ट्रेस का ऐसा अंदाज

10/29/2021 10:13:05 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को वीरवार को शाम कैफे के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान रिया का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। सुशांत केस के बाद ये पहली बार है जब रिया इतने ग्लैमरस अवतार में स्पॉट हुईं हों।

लुक की बात करें तो रिया ब्लू कलर की हाई स्लिट डेनिम ड्रेस में नजर आईं। उनका ये लुक  कैजुअल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है। रिया ने अपने लुक को ब्लैक गम बूट्स के साथ कंप्लीट किया था।

रिया चक्रवर्ती खुले बालों में मीडिया के सामने आईं। कोरोना वायरस की वजह से रिया ने चेहरे पर मास्क लगाया था। रिया ने मीडिया के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो रिया हाल ही में फिल्म चेहरे में नजर आईं थी। फिल्म में उनके साथ  अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी समेत कई स्टार्स थे। 
 

 

Content Writer

Smita Sharma