रिया ने कबूली यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत की दिमागी हालत में बदलाव की बात, होटल में बनी पेंटिंग्स को देख कर डर गए थे एक्टर

8/12/2020 11:02:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला लगातार सुर्खियों में हैं। इस मामले में पुलिस से लेकर सीबीआई और ईडी लगातार सुशांत के आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बीते सोमवार सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से ईडी की दोबारा पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। रिया ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि सुशांत की दिमागी बीमारी के लक्षण उन्हें साल 2019 में ही दिख गए थे।

PunjabKesari


दरअसल, रिया और सुशांत सिंह एक साथ साल 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे। रिया के साथ के उस ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत के गार्ड, कुक और पीए ये बता चुके के है कि कि सुशांत सर यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद काफी बदल गए थे। अब इस बात को रिया ने अपनी स्टेटमैंट में भी कबूला है। 

PunjabKesari


रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने अपने बयानों में बताया कि सुशांत और वो यूरोप ट्रिप के दौरान इटली के एक पुराने होटल में ठहरे थे। उस होटल की दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स हुई थी। उनमें से एक पेंटिंग में शनि अपने बच्चों को खा रहा था। रिया ने बताया कि उस वक्त मैं अपने भाई शौविक के साथ दूसरे कमरे में थी। जब वहां से सुशांत के पास लौटी तो देखा कि सुशांत काफी डरे हुए थे और रुद्राक्ष लेकर कुछ मंत्रों का जाप कर रहे थे। जब मैने उनसे पूछा तो सुशांत ने बताया कि उन्हें कुछ क्रैक्टर्स दिखाई दे रही हैं, लेकिन वो उसे ठीक से बता नहीं पा रहे। तो उस दिन सुशांत मेरे और भाई शौविक के साथ हमारे कमरे में ही सो गए।

PunjabKesari


रिया ने कहा कि सुशांत को उन पेंटिंग्स के लेकर डर पैदा हो रहा था। ऐसे में हमने उन्हें समझाया भी था कि ये सिर्फ भ्रम है और कुछ नहीं है। इसके बाद सुशांत रिया के साथ ऑस्ट्रिया में डेटॉक्स सेंटर भी गए, लेकिन वहां भी उन्हें ठीक नहीं लग रहा था और वहां से लौट आए। इतना ही नहीं उन्हें 2 नवंबर को लौटना था, लेकिन वो इससे पहले ही 28 अक्टूबर को लौट आए।

PunjabKesari
रिया ने खुलासा किया कि इस ट्रिप के बाद सुशांत की एनर्जी लो हो गई थी, वो शांत रहे लगे थे। मुंबई आकर उनकी हालत ठीक नहीं रहती थी। वो कभी रोते तो कभी चिल्लाते रहते थे। 
बता दें सुशांत सिंह ने 14 जून को बांद्रा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के पिता ने जुलाई में रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें रिया पर बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने के आरोप लगाए थे। इस मामले में रिया पूरी तरह से कानून के शिकंजे में हैं। बीते सोमवार ईडी ने दोबारा रिया से 9 घंटे तक पूछताछ की थी। 

 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News