सुशांत की यादें भुलाकर रिया चक्रवर्ती ने संजोए हसीन के पल,गर्लगैंग संग तस्वीरें शेयर कर बोलीं-''खुशियों के दिन वापस आ गए''

1/13/2022 1:16:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह कभी अपने ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें तो कभी अपने पेट्स संग खेलते की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं रिया का गर्ल गैंग के साथ मस्ती भरा ट्रिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

इन तस्वीरों को शेयर कर रिया ने बताया कि अब उनके पुराने दिन वापस आ गए हैं। उनका ये कैप्शन  जिसे देख ये कहना गलत नहीं होगा कि काफी टेंशन झेलने के बाद अब रिया चक्रवर्ती अपनी लाइफ में मूव ऑन करने लगी हैं।इन तस्वीरों को देख ऐसा लगा रहा है कि रिया अपनी गर्लगैंग के साथ हैंग आउट पर गई हैं, उनकी यह तसवीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

पहली तस्वीर में रिया ब्लैक आउटफिट में वड़ा पाव मजा लेती दिख रही हैं।

वहीं दूसरी पिक्चर में उनकी खास दोस्त अनुषा दांडेकर, शिबानी दांडेकर और एक अन्य दोस्त काफी खुबसूरत व्यू के साथ पोज दे रही हैं। तीसरी पिक्चर की बात करें तो रिया की मिरर सेल्फी है।

वह ओपन श्रग में ग्लैमरस अंदाज में पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ रिया ने लिखा-'खुशी के दिन फिर लौटे। #rhenew सनशाइन, वड़ा पाव और मेरी गर्ल गैंग ️✨✨ थैंक्यू वीजे अनुषा बेहतरीन वीकेंड के लिए।' फैंस रिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

 

हाल में क्रिसमस के मौके पर अनुषा दांडेकर के घर पर आयोजित क्रिसमय पार्टी में भी रिया पहुंची थी। यहां उनके अलावा एक्टर फरहान अख्तर, मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर समेत कई अन्य लोग शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

 

गौरतबल है कि 14 जून 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में आ गईं थीं। इतना ही नहीं सुशांत मामले में ड्रग केस का एंगल आने के बाद रिया 1 महीने तक देल की हवा खा चुकी हैं। रिया को काफी ट्रोलिंग का सामने करना पड़ा था। खैर अब रिया इन सब बातों को भूल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।  रिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे समय के बाद उन्हें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था।

Content Writer

Smita Sharma