FIR दर्ज होने के बाद रेहा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, एक्ट्रेस दे सकती हैं अग्रिम जमानत की अर्जी

7/29/2020 10:14:48 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने बीती शाम बेटे की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती और  उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।  बिहार में दर्ज हुई एफआईआर के बाद अब रेहा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

PunjabKesari

वहीं अब खबरें हैं कि रेहा आज कोर्ट में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं। बीती रात जाने माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील रेहा के घर पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार रेहा ने वकील को अपना कंसेंट साइन कर के दिया है जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं। हालांकि 
आधिकारिकतौर पर अभी ये सामने नहीं आया है कि रेहा कब और किस कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगी। 

PunjabKesari
वहीं बिहार से 4 पुलिस अधिकारियों की टीम भी मुंबई पहुंची हुआ है जो इस मामले की जांच की करेगी। आज बिहार पुलिस इस केस में मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच के अहस दस्तावेज मांग सकती है।

PunjabKesari

रेहा के परिवार पर भी संगीन आरोप


सुशांत के पिता द्वारा 25 जुलाई को राजीव नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में रेहा चक्रवर्ती के अलावे इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

सुशांत के पिता ने अपनी अर्जी में कह-'इस षडयंत्र में रेहा और उसके परिजन इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती ने मेरे बेटे से काफी नजदीकियां बढ़ा ली और सभी मेरे बेटे के हर मामले में हस्तक्षेप करने लगे। उसके उपरांत मेरा बेटा जहां रह रहा था वह घर जाकर छुड़वा दिया गया कि इस घर में भूत-प्रेत है।' बता दें कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News