दिवंगत बाॅयफ्रेंड सुशांत के बर्थडे से पहले फूल खरीदने पहुंचीं रिया,लेटेस्ट तस्वीरों में खोई-खोईं दिखीं एक्ट्रेस

1/20/2021 2:34:48 PM

मुंबई: साल 2020 में हुई घटनाओं के बाद अब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक नई शुरुआत की कोशिश में हैं।सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे।

 

लेकिन अब धीरे-धीरे रिया इन सबसे उभर रही हैं और एक नॉर्मल लाइफ जीने की तरफ आगे बढ़ रही हैं। इसी बीच अब रिया को बांद्रा में स्पाॅट किया गया।

 

इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो रिया ग्रे टाॅप और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में दिखीं।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में रिया खोई-खोई सी नजर आईं। बांद्रा पहुंची रिया सड़क पर फूल खरीदती दिखीं। जानकारी के लिए बता दें कि 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थडे एनिवर्सरी हैं। ऐसे में रिया दिवंगत बाॅयफ्रेंड की बर्थ एनिवर्सरी पर फूल खरीदने आईं हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 

फिल्म की तैयारियों में बिजी रिया

सुशांत की मौत के बाद अब वो अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिशों में जुटी है। कुछ दिन पहले ही उन्हें एक ऑफिस के बाहर देखा गया था। खबरें थीं कि रिया अपनी आने वाली फिल्म की मीटिंग के लिए किसी ऑफिस पहुंची थीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। फिल्म में रिया के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। रूमी जाफरी की यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है। 

Smita Sharma