सुशांत के निधन के 1 साल बाद पहले जैसी हुई लाइफ तो खुशी से झूमी रिया चक्रवर्ती, बोलीं-''कभी नहीं सोचा था नॉर्मल होना इतना स्पेशल''

11/24/2021 3:15:36 PM

मुंबई: साल 2020 में बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने जिस शख्स की जिंदगी में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला वह थी एक्ट्रेस और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने ना केवल सोशल मीडिया पर कई तरह की ट्रोलिंग का सामना किया बल्कि ड्रग केस में 1 महीने की जेल की हवा तक खाईं।

वहीं इसमें भी कोई दोराहे नहीं है कि जिस स्थिति से रिया चक्रवर्ती गुजरी उस जगह कोई और होता तो वह अपनी लाइफ के साथ कुछ भी कर सकता था। खैर रिया अब अपनी पहले जैसी जिंदगी में लौट आईं है। पहली जैसी लाइफ पाकर रिया कितनी खुश है इसका खुलासा उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में किया।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में रिया का एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि रिया की ये तस्वीरें करीबी दोस्त अनुष्का रंजन की शादी के दौरान की हैं। पहली तस्वीर में वह येलो कलर के लहंगे में दिख रही हैं।

इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स रखे हैं। इन तस्वीरों में रिया के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। लंबे समय के बाद किसी शादी में शामिल होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने इमोशन को भी शेयर किया है।

रिया ने तस्वीरों के साथ लिखा-'नॉर्मल लाइफ में वापस आना अच्छा लग रहा है। कभी नहीं सोचा था नॉर्मल लाइफ होना इतना स्पेशल फील कराएगा।' इसके साथ रिया ने #grattitude #rhenew टैग दिए। रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इन तस्वीरों के अलावा रिया ने अपनी कुछ और तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं। ये तस्वीरें भी अनुष्का रंजन की शादी के दौरान की हैं। 

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स के मामले में मामला दर्ज होने के बाद 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था। लेकिन अब उनको अपना लैपटॉप और मोबाइल फोन भी वापस मिल गया है।काम की बात करें तो रिया हाल ही में फिल्म चेहरे में नजर आईं थी। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन थे। 

Content Writer

Smita Sharma