अनुष्का दांडेकर की बर्थडे पार्टी में भाई और पिता संग पहुंची रिया, फरहान शिबानी समेत ये स्टार्स भी थे मौजूद

1/8/2021 3:18:27 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स से जुड़े केस को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को एक महीने के लिए जेल में भी रहना पड़ा था। लेकिन अब धीरे-धीरे रिया की लाइफ पटड़ी पर लौट रही है। हाल ही में रिया को अपने दोस्तों के साथ चिल करते देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

रिया हाल ही में पिता इंद्रजीत और भाई शौविक के साथ अपनी दोस्त और वीजे अनुषा दांडेकर के बर्थडे पार्टी में गई थीं। जहां उनके अलावा फरहान अख्तर, उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, रोडीज जज राजीव लक्ष्मण और कई लोग शामिल थे।

इस पार्टी से जुड़ी तस्वीर ही राजीव लक्ष्मण ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें वह रोडीज जज के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान की एक तस्वीर राजीव की वाइफ सुजैन लक्ष्मण ने भी शेयर की है, जिसमें सभी दोस्त एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो वह चेक आउटफिट में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हाई गम बूट्स और लाइट मेकअप से कंप्लीट किया है। 

अमिताभ और इमरान संग करेंगी वापसी 

रिया चक्रवर्ती साल 2021 में बॉलीवुड में भी वापसी कर सकती हैं. इस बात की जानकारी उनके दोस्त रूमी जाफरी ने दी थी। वह फिल्म चेहरे से कमबैक करेंगी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, कृति खरबंदा हैं।  
 

Smita Sharma