स्‍लिट ड्रेस में छाईं दिशा, ऑफ शोल्डर गाउन में रिया का दिखा कातिलाना अंदाज

8/25/2019 2:53:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड हसीनाएं मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव में फेमस डिजाइनर्स की कलेक्शन को पेश करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, इस फैशन शो में दिशा पटानी, रिया चक्रवर्ती ने भी शिरकत की। इस दौरान हसीनाएं रैंप वॉक के दौरान हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आईं।

इस दौरान रिया चक्रवर्ती डिजाइनर अम्बिका लाल की कलेक्शन के लिए रैंप उतरीं। उन्होंने फर स्टाइल ब्लैक गाउन पहनकर रैंपवॉक किया। उनका स्वीटहार्ट नेकलाइन पूरे ड्रेस की लुक को कम्पलीट कर रहा है।

उन्होंने अपने लुक को काफी सिंपल और सेक्सी रखा। लाइट मेकअप के साथ लाइट पार्टिशन कर्ली हेयर्स उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं। रैंप पर रिया की कातिलाना अदाएं देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। 

वहीं, दूसरी तरफ दिशा फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्‍ना के लिए शोस्टॉपर बनीं। रैंप वॉक के दौरान दिशा ब्‍लैक एडं ग्रे कलर का डीप नेक बॉडीकॉन पहन रखा था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आईं।

हेयरस्टाइल की बात करें तो दिशा ने अपने लंबे बालों को ओपन रखा था। ड्रेस के साथ उन्होंने कंफर्टेबस सैंडल्‍स पहनी हुई थी। दिशा का लुक इतना जबरदस्त था कि रैंप वॉक के दौरान सबकी निगाहें केवल उनपर टिक गईं। उनका वॉकिंग एटीट्यूड उनकी पर्सनेलिटी पर चार चांद लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर इस फैशन शो की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

 

Neha