आरोप: सुशांत के निधन के बाद रिया ने की एक्टर की ईमेल से छेड़छाड़, बदला पासवर्ड और  डिलीट किए कई मेल्स

8/6/2020 4:35:09 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें बढञती ही जा रही है। बता दें कि रिया 8 जून को सुशांत के घर से चली गईं थी। इस दौरान रेहा उनके घर से एक्टर का एक लैपटाॅप भी ले गईं थीं। वहीं अब हाल ही में खबर आई हैं कि रिया के पास सुशांत के ईमेल की जानकारी थी और सुशांत के निधन के बाद उन्होंने उनके मेल के साथ छेड़छाड़ की है। रिया ने पासवर्ड बदलने की भी कोशिश की है।

 

टाइम नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रिया ने सुशांत के ईमेल को एक्सेस किया। इसके बाद पुलिस शंका जता रही है कि रिया ने उनके ईमेल के साथ छेड़छाड़ की। रिया ने कुछ ईमेल डिलीट किए और पासवर्ड भी चेंज किया। हालांकि पॉलिटिकल एनालिस्ट रवि श्रीवास्तव ने कहा- 'हर कोई कह रहा है कि रिया सुशांत के मेल और अकाउंट को एक्सेस कर रही थी, लेकिन वास्तव में, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से स्थायी रूप से कुछ भी डिलीट नहीं किया जा सकता है।

इसे हमेशा प्राप्त किया जा सकता है।' यह भी बताया गया कि सुशांत ने 8 से 13 जून के बीच रिया को कई कॉल किए थे। हालांकि उनकी कॉल रिया तक नहीं पहुंची क्योंकि रिया ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था।

बता दें कि सुशांत के पिता के.के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कुछ दिनों पहले बिहार में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।


 

Smita Sharma