रिया चक्रवर्ती ने फैंस को दी सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत, बोलीं-''अपना जीवन जिएं, यहां लाइफ नहीं''
9/2/2021 9:39:03 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साल 2020 में बाॅयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद खबरों में छाईं रहीं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रिया को सोशल मीडिया ट्रायल का शिकार होना पड़ा। इस वजह से उनके करियर भी असर पड़ा। इतना ही नहीं सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद एक्ट्रेस कुछ महीनों के लिए सलाखों के पीछे थी। हालांकि लाइफ में आईं इतनी मुश्किलों के बाद अब रिया धीरे-धीरे अपनी लाइफ में लौट रही हैं।
उन्हें अक्सर मुंबई की सड़कों पर आउटिंग करते हुए कैप्चर किया जाता है। पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट होने के साथ-साथ अब रिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रह रही हैं। वह अक्सर अपने विचारों को फैंस के साथ शेयर करती हैं।
हाल ही में रिया ने फैंस के लिए नोट शेयर किया जिसमें वह उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत दे रही हैं। रिया लिखती हैं-'सोशल मीडिया पर बिना वजह स्क्रॉल करने से आदमी रियल लाइफ से कट जाता है। आप रियल लाइफ से दूर होने पर बोर होने लगते हैं। अपना जीवन जिएं, यहां लाइफ नहीं है। यह आपके चारों ओर है।'
इससे पहले रिया ने एक्ट्रेस और वीजे शिबानी दांडेकर को बर्थडे विश करने के लिए उनकी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था-'दाईं ओर की महिला वह है, जो बाईं ओर की महिला जैसे हमेशा से बनना चाहती है। प्यार करने वाला, दयालु, बहादुर और सही इंसान! आपके जन्मदिन पर, मैं आपको बताना चाहती हूं कि हर कोई शिबानी दांडेकर जैसी दोस्त चाहता है।’ दुनिया की सबसे खास लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'
काम की बात करें तो रिया हाल ही मेंरिलीज हुईं रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आईं थीं। फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर और क्रिस्टल डिसूजा जैसे स्टार्स हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर