5 दिन में रिया ने सुशांत को किए थे 25 कॉल, एक्टर ने नंबर बदल बहनों से मांगी थी मदद

8/6/2020 3:32:01 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में रोज नया खुलासा हो रहा है। नए-नए खुलासों के साथ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की भी मुसीबत बढ़ती जा रही है। अब हाल ही में रिया के कॉल डिटेल्स का भी खुलासा हो गया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक जब सुशांत 20 से 24 जनवरी 2020 के बीच अपनी बहन रानी से मिलने चंडीगढ़ गए थे तब रिया ने 5 दिनों में लगभग 25 कॉल्स किए थे।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि नवंबर में सुशांत ने बहन से मदद मांगने के लिए कॉल किया था और चंडीगढ़ जाने के लिए अपनी तीन बहनों के साथ टिकेट भी बुक कर लिया था हालांकि रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ब्लैकमेल किया और उन्हें रुकने के लिए कहा।

नए नंबर से कॉल कर बहनों से  मांगी मदद

इसके बाद दिसंबर में सुशांत ने नए नंबर से कॉल कर बहनों से मदद की गुहार लगाई थी। सुशांत ने कहा रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है। वो मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं। वो मुंबई से सब कुछ खत्म करके हिमाचल में कहीं सेटल हो जाएंगे।

इसके बाद वो गाड़ी से चले गए। उन्होंने गाड़ी खुद चलाई क्योंकि गलत दवाईयां लेने की वजह से उन्हें क्लौस्ट्रोफोबिया की शिकायत हो रही थी। सुशांत खुद ड्राइव करके चंडीगढ़ पहुंचे और वहां 2 दिन रुके। इतने में सिद्धार्थ पिठानी ने रिया को उनके आने के बारे में बता दिया, जिसके बाद रिया ने उन्हें वापस आने के लिए ब्लैकमेल किया और 3-4 दिनों में 25 बार कॉल की.

उलझती जा रही है सुशांत के केस के गुत्थी

बता दें कि सुशांतकी मौत 14 जून 2020 को हो गई थी। उन्होंने अपने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइढ कर लिया था। पुलिस ने बताया था कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे।हालांकि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं बेटे के निधन के डेढ महीने बाद सुशांत के पिता के के सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। वहीं अब इस केस की सीबीआई जांच की मंजूरी मिल गई है। 

Smita Sharma