रेहा संग वीकेंड एंजॉय करती नजर आईं रकूल प्रीत, मस्ती भरे मूड किया फैंस को इम्प्रेस

12/14/2019 4:18:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड स्टार्स अपने बिजी शेड्यूल बावजूद भी अपने लिए टाइम निकालना बखूबी जानते हैं। स्टार्स को अक्सर फ्रेंड्ज और फैमिली के साथ एंजॉय करते देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस रकूल प्रीत को रेहा चक्रवर्ती संग फूल मस्ती भरे मूड में देखा गया। जिसकी तस्वीरें फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेसेस की इन तस्वीरों को तेजी से लाइक कर रहे हैं। 



दरअसल एक्ट्रेेसेस की यह तस्वीरें रेस्टोरेंट की हैं, जहां दोनों खूब मस्ती कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस रकुल प्रीत ऑल ब्लैक वियर में नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की ब्लैक टी-शर्ट में येलो कलर का लॉयन बना हुआ है। लुक को कैरी करते हुए एक्ट्रेस ने बाल खुले छोड़े हुए हैं, जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 



दूसरी ओर एक्ट्रेस रेहा पिंक टॉप और ब्लैक जेगिन्ग में बोल्ड दिखाई दे रही हैं। लाइट मेकअप के साथ हाई पोनी एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

लुक को कैरी करते हुए दोनों हसीनाएं मस्ती भरे मूड में काफी खुश नजर आ रही हैं।


काम की बात करें तो रेहा चक्रवर्ती जल्द ही फिल्म चेहरे में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी।

वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'निथीन 28' में नजर आएंगी।    

Smita Sharma