SSR Death Case: FIR के बाद से ही फरार रेहा और उनके भाई शोविक, फोन भी किया बंद

8/1/2020 10:54:37 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में एक्ट्रेस रेहा चक्रवर्ती की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने  ने शुक्रवार को एक्ट्रेस और उनके परिवार के खिलाफ बिहार पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर केस दर्ज कर लिया। ईडी ने पटना पुलिस से राजीवनगर थाना में दर्ज केस की काॅपी मांगी थी। ईडी ने पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। सुशांत के पिता ने गर्लफ्रेंड रेहा पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का केस दर्ज कराया था।

आरोप है कि ये अकाउंट्स रेहा, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। जांच में इस तरह की बात भी सामने आई है कि सुशांत और रेहा ने एक साथ तीन स्टार्टअप में निवेश किया था। सूत्राें के अनुसार चार सदस्यीय टीम के मुंबई पहुंचने के बाद पटना से एक आईपीएस रैंक के अधिकारी और एक महिला अफसर भी मुंबई जाने वाले हैं।वहीं अब इस मामले में बिहार पुलिस लगातार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है लेकिन संपर्क हो नहीं पा रहा है

बंद आ रहा है रेहा और उनके भाई शाेविक मोबाइल नंबर

मुंबई पहुंची पटना पुलिस की टीम की वजह से केस की मुख्य आराेपी रेहा और उनके आराेपी भाई शाेविक चक्रवर्ती ने अपने माेबाइल फोन बंद कर दिए हैं। इतना ही नहीं दाेनाें अपने फ्लैट से कहीं और शिफ्ट कर गए हैं। जानकारी के मुताबि रेहा की एक मैनेजर एसआईटी से संपर्क में हैं। ऐसे में कोशिश की जा रही है कि मैनेजर के जरिए रेहा से बात हो सके।


महेश शेट्टी को प्राइम विटनेस बना सकती है पटना पुलिस

खबरें हैं पटना पुलिस की टीम महेश शेट्टी को प्राइम विटनेस बनाने की तैयारी में है। पटना पुलिस केके सिंह द्वारा दर्ज केस में सुशांत के दाेस्त महेश शेट्टी का भी नाम है। दर्ज केस में इस बात का जिक्र हैं कि सुशांत फिल्मी दुनिया काे छाेड़कर केरल के कुर्ग में ऑर्गेनिक खेती करने के लिए जमीन देखने के लिए महेश के साथ जाने वाले थे पर रेहा ने मना कर दिया।

महेश ने बयान में कही ये बातें 

महेश ने बिहार पुलिस को बताया कि रेहा और उसकी मां संध्या चक्रवर्ती ने सुशांत के कई स्टाफ बदल दिए। इसमें वो बॉडीगार्ड भी शामिल था जो सुशांत के साथ हमेशा रहता था। बाॅडीगार्ड काे रेहा ने 22 मार्च काे हटा दिया। सुशांत का हालत यह हाे गई थी कि परिवार वालाें से बात करने के बाद रेहा के खाैफ से वे माेबाइल काे रिसेट कर देता था।  ऐसा इसलिए क्यों कि रेहा और उसकी मां को सुशांत को परिवार वाले या किसी दाेस्त से बात करना अच्छा नहीं लगता था। 

Smita Sharma