नया प्यार: करण टैकर के बाद अब रेस्टोरेंट बिजनेसमैन के लिए धड़का क्रिस्टल डिसूजा दिल, 6 महीने से साथ है कपल!

4/9/2022 12:58:58 PM

मुंबई: 'एक हजारों में मेरी बहना' फेम क्रिस्टल डिसूजा टेली वर्ड की उन हसीनाओं में से हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ दोनों को अलग-अलग रख कर चलती हैं। क्रिस्टल डिसूजा अपनी निजी जिंदगी पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं।

हालांकि वह वह अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं। वहीं एक बार फिर क्रिस्टल अपनी  निजी जिंदगी को लेकर ही खबरों में हैं।  

खबर है कि एक्ट्रेस की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हुई है। क्रिस्टल डिसूजा का ये नया प्यार कोई और नहीं बल्कि गुलाम गौस दीवानी हैं। गुलाम गौस दीवानी रेस्टोरेंट के बिजनेस करने में माहिर हैं। एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस्टल और गुलाम बीते 6 महीने से साथ हैं।

भले ही दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक घोषणा नहीं की हो, लेकिन उनके सोशल मीडिया हैंडल सब कुछ बयां कर रहे हैं। दोनों की कई सारी तस्वीरों सामने आई हैं, जिसमें दोनों को एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by غلام غوث ديواني (@gulaam_gouse_deewani)

कुछ दिन पहले गुलाम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिस्टल, ऋत्विक धनजानी और प्रियंका तालुकदार के साथ एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए गुलाम गौस ने कैप्शन में लिखा है- 'हंसी, प्यार, दोस्ती, यादें।' मजेदार बात ये है कि इस पोस्ट पर क्रिस्टल डिसूजा आंखों पर दिल वाली इमोजी के साथ रिप्लाई किया है-”और भी बहुत कुछ आने वाला है।'' 


इन स्टार्स संग जुड़ा नाम

क्रिस्टल डिसूजा का नाम करण टैकर से भी जुड़ चुका है। क्रिस्टल डिसूजा को डेट कर रहे थे।  क्रिस्टल और करण की लव स्टोरी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना के सेट पर शुरु हुई थीं। पर्दे पर प्यार करते-करते दोनों सच में प्यार कर बैठे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया पर कभी रिश्ते से इंकार भी नहीं किया। लेकिन दोनों की ब्रेकअप की खबर तब सामने आई जब करण और क्रिस्टल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।करण से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का नाम फ्रेडी दारूवाला से भी जुड़ा था।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma