''भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं प्रभुदेवा'',जल्द कर सकते हैं दोबारा शादी!

11/13/2020 9:37:12 AM

मुंबई: दुनिया के टॉप कोरियॉग्रफर में से एक प्रभु देवा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।  खबरें हैं कि प्रभु देवा जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक प्रभु देवा इन दिनों कथित तौर पर अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

जल्द ही वे अपनी भांजी के साथ शादी भी रचा सकते हैं।  हालांकि इस पर प्रभु देवा और उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देखना है कि ये अफवाह है या फिर इसमें कोई सच्चाई है। 

PunjabKesari

9 साल पहले पहली पत्नी से विवाद होने के बाद हुए अलग

जानकारी के लिए बता दें कि करीब 9 साल पहले प्रभुदेवा अपनी पत्नी रामलता से विवाद होने के बाद अलग हो गए थे। प्रभु देवा ने साल 1995 में रामलता से शादी की थी। रामलता इस्लाम धर्म से थीं और शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। रामलता से प्रभु देवा को तीन बच्चे हैं। इनमें से बड़े बेटे विशाल का साल 2008 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। 7 जुलाई 2011 को प्रभु देवा और उनकी पत्नी रामलता का तलाक हो गया।

PunjabKesari

नयनतारा संग भी था रिलेशनशिप 

इसके बाद प्रभु देवा के एक्ट्रेस नयनतारा के रिलेशनशिप में होने की खबरें आईं। इस रिश्ते के बारे में पता चलने पर रामलता भूख हड़ताल पर बैठ गईं। साउथ में नयनतारा का काफी विरोध भी हुआ। इसके बाद नयनतारा ने प्रभु देवा के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभु देवा इन दिनों सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का डायरेक्शन कर रहे हैं। इसके अलावा वह  'बघीरा' में भी दिखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News